Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा को स्कूल का फुटबॉल कोच भगा ले गया

हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा को स्कूल का फुटबॉल कोच भगा ले गया। पुलिस ने कोच पर प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका व उनके बड़े भाई का परिवार एक साथ रहता है।
उनकी नाबालिग भतीजी शहर के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। तीन जुलाई को उनकी भतीजी स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। इस पर उसकी भाभी बेटी को ढूंढने के लिए स्कूल पहुंचीं। तब पता चला कि बेटी स्कूल नहीं पहुंची थी। उसकी सहेली ने बताया कि स्कूल का फुटबॉल कोच बिटिया को अपने संग स्कूटी पर बैठाकर ले गया है। उनका कहना है कि आरोपित बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया है। एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फुटबाल कोच पर नाबालिग को भागने के आरोप में प्राथमिकी कर ली है। सर्विलांस की मदद से नाबालिग व आरोपित दोनों की तलाश की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›