Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में टिप्पर ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, युवक की मौत होने पर चालक फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रकसिया नाले से मिट्टी लेकर आ रहे टिप्पर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके में मौत हो गई। घटना के बाद चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।
चांदनीचौक घुड़दौड़ा निवासी मोहन राम (37) पुत्र स्व.बहादुर राम पेशे से मजदूर था। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहता था। शाम पांच बजे मोहन राम चावल लेकर आ रहा था। इस बीच रकसिया नाले से मिट्टी लेकर टिप्पर ग्रामीण मार्ग से बहुत तेजी से जा रहा था। हरिपुर जमन सिंह की सड़क पर टिप्पर ने मजदूर को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी भिजवाया। चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से टिप्पर चालक को पकड़ लिया है। टिप्पर सीज कर दिया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिट्टी और उपखनिज ढोने वाले वाहन रात 12 बजे तक सड़क पर दौड़ते हैं। कहा कि गांव की सड़क मात्र 10 फुट चौड़ी है। इसी सड़क पर स्कूल भी है। कई बार अवैध उपखनिज ढोने वाले वाहन से बचने के चक्कर में स्कूली बच्चे भी चोटिल हो जाते हैं। शिकायत पर प्रशासन और परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं करता है।
राज्य सरकार ने खनन चोरी रोकने का कार्य प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। कंपनी कर्मचारी वाहन में लदे उपखनिज की रॉयल्टी की जांच करती है। कंपनी ने गन्ना सेंटर के पास जांच के लिए बैरियर लगाया हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि उपखनिज चोरी करने वाले वाहन स्टोन क्रशर में जाते हैं। एक रॉयल्टी से कई चक्कर लगाते हैं। कहा कि रकसिया से मिट्टी लेकर आ रहे वाहन सीधे पंचायत घर उसके बाद वहां से स्टोन क्रशर जाते हैं। वह सड़क काफी चौड़ी है लेकिन यह वाहन गांव की सड़क से निकल रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement