Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में यहां दिया जाएगा आत्मरक्षा कला, योग, ध्यान का प्रशिक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गैस गोदाम रोड हल्द्वानी में शुरू हुई द योद्धा मार्शल आर्ट्स एकेडमी

हल्द्वानी। नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा संचालित द योद्धा मार्शल आर्ट्स एकेडमी का रविवार को शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष जोशी (क्षेत्रिय संगठन मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद), कृष्णा काण्डपाल (प्रान्त उपाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड)और देवेंद्र सिंह मेहरा (संरक्षक एवं संस्थापक ईजा का आशीर्वाद व प्रकृति दीक्षा पुष्पपौधालय) ने किया।
प्रकृति दीक्षा पुष्प पौधालय के सानिध्य में छड़ायल चौराह गैस गोदाम रोड हल्द्वानी में एकेडमी शुरू की गई है।
कोच करन सिंह व कैप्टेन महेश चंद्र तिवारी ने कहा कि आजकल आत्मरक्षा व स्वस्थ शरीर होना बहुत जरुरी है।  इस एकेडमी के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगो को आत्मरक्षा कला, योग, नियुद्ध, ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर दीपक सिंह धोनी, केशव सारस्वत, गुरु भाई, गज्जू भाई, मार्टिन और प्रशांत समेत कई लोग  उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर शव बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंका


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement