Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में युवती से करता था फोन, 3 लोगों ने बुलाया और बंधक बनाकर जमकर कूटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊंचापुल निवासी युवक ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवकों ने किसी युवती से फोन पर बातचीत करने की वजह से मारपीट की। घटना 12 मई की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक महेश सिंह डीनिया ने बताया कि राहुल रावत, सुशील कनवाल और शुभम भंडारी ने 12 मई की शाम उसे फोन करके हनुमान मंदिर के पास बुलाया। वहां पहुंचने के बाद रात करीब सात बजे तीनों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किसी लड़की का नाम बताया और कहा कि वह उसे फोन और व्हाट्सएप पर क्यों बात करता है।
आरोप है कि तीनों युवकों ने बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और युवक को बचाया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तलाकशुदा महिला दोबारा चली दुल्हन बनने, शादी में सात फेरों से पहले दूल्हे के सामने ऐसे खुली पोल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement