Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

हल्द्वानी में महिला का मोबाइल, एटीएम, नगदी समेत खोया बैग नैनीताल पुलिस सीसीटीवी शाखा में नियुक्त मित्र पुलिस ने तत्परता से ढूंढ कर वापस लौटाया, महिला ने जताया आभार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

11 अप्रैल 2023 को एक महिला सरिता आर्या निवासी गरुड़ जनपद बागेश्वर, हल्द्वानी में बाजार जाने के लिए छरायल हल्द्वानी से सरगम टॉकीज तक जाने वाले ऑटो में बैठी और उतरते समय वह अपना बैग जिसमें मोबाइल, पैन कार्ड, एटीएम तथा कुछ नगदी और जरूरी सामान रखा हुआ था वह ऑटो में ही भूल गई।

कुछ समय पश्चात उसे अपने बैग का ख्याल आया और वह उसकी ढूंढ खोज करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस द्वारा मित्र पुलिस का परिचय देते हुए तत्काल महिला को पुलिस बहुउद्देशीय भवन के नगर नियंत्रण केंद्र में बने सीसीटीवी शाखा में पहुंचाया और सीसीटीवी शाखा में नियुक्त हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार जोशी तथा कानि0 रोहित कुमार द्वारा महिला से पूरा मामला जानकर घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तत्पश्चात ऑटो का नंबर ज्ञात होने पर उसके वाहन स्वामी से संपर्क किया और सीसीटीवी टीम द्वारा अपने अथक प्रयास के बाद उक्त बैग को बरामद कर लिया, बैग में रखा हुआ सभी समान यथास्थिति में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र ने खुद को लड़की बनाने की चाहत में किया खौफनाक कदम, काटा अपना प्राइवेट पार्ट

जिसे आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 को महिला सरिता आर्या के सुपुर्द किया गया। महिला एवं उसके परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया साथ ही समाजसेवियों ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement