Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में कार में सवार युवकों ने रोडवेज बस को रूकवाया, चालक का दांत तोड़ा और कपड़े फाड़े

हल्द्वानी। कार में सवार युवकों ने साइड लगने के बाद बीच सड़क पर रोडवेज बस को रूकवा दिया। इसके बाद चालक पर टूट पड़े। हमले में चालक का दांत टूटने के साथ कपड़े भी फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों का मेडिकल करवाया।
जानकारी के अनुसार बरेली डिपो की बस रोजाना की तरह शनिवार शाम हल्द्वानी बस स्टेशन से सवारियां भरकर निकली थी। बाहर निकल मुख्य मार्ग पर आती ही पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस चक्कर में कार रोडवेज से टकरा गई।
इसके बाद युवकों ने बस को सड़क पर ही रुकवा दिया। बरेली निवासी चालक गौस मियां को बाहर निकाल मारपीट शुरू कर दी। जिस वजह से उसका एक दांत भी टूट गया। इस बीच कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तीनों युवकों को मेडिकल के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभी तक कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›