Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में सीएम धामी ने कांवड़ियों का किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार के ओम पुल के पास गंगा घाट पर पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का चरण धोकर, फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम के निर्देश पर हरकी पैड़ी, ओम पुल और कांवड़ पटरी पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया गया।

सीएम ने कांवड़ियों से अपील की कि वे यात्रा के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से बाबा भोलेनाथ की सेवा में समर्पित रहें। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से आसमान गूंजा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और आईएएस अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां आदि गुरु शंकराचार्य और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों ने तप किया है। देवभूमि की पवित्रता और लोकतांत्रिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार-पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मारी, बेटे की मौत

सीएम ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश की सभी सीमाओं पर भगवा ध्वज लगाए जाएंगे, जिससे लोगों के मन में देवभूमि के प्रति श्रद्धा बनी रहे। साथ ही, छद्म भेषधारियों पर कार्रवाई के लिए “ऑपरेशन कालनेमी” को सख्ती से लागू किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement