Report by : CWN Desk
Published at :
नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाला अमरजीत सिंह हरिद्वार में मुठभेड़ में ढेर

28 मार्च को शूटरों ने बाबा तरमेस की कर दी थी हत्या
रुद्रपुर। बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी शूटर अमरजीत सिंह का 90 के दशक में आतंकी कनेक्शन था। तब उसने आतंकियों को पनाह देने के साथ खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। तब उस पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
यही नहीं बाबा तरसेम की हत्या के बाद खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह का भी पुरानी पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें वह बाबा को सबक सिखाने की बात कह रहा है। तब आपके दैनिक जागरण ने शूटरों के खालिस्तानी कनेक्शन खबर प्रकाशित की थी।
28 मार्च को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार शूटर सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। साथ ही पंजाब और बिलासपुर के नामजद शूटरों की तलाश शुरू कर दी थी। तब माना जा रहा था कि इसके पीछे इंटरनेशनल कनेक्शन भी हो सकता है।
इस बीच वर्ष, 2023 में गिरफ्तार खालिस्तानी अमृत पाल सिंह का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बाबा तरसेम सिंह पर गुरु घर के अपमान करने की बात करते हुए सबक सिखाने के लिए भड़का रहा था। इधर, सोमवार देर रात हरिद्वार में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर अमरजीत सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें ऊधम सिंह नगर में ही 18 मई 2007 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा गदरपुर में अपने साथियों के साथ घुसकर 6 लाख 22 हजार 618 रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
बाद में वर्ष, 2014 में रुद्रपुर में एटीएम काटने और पुलिस पर फायरिंग का केस दर्ज हुआ था। यही नहीं अमरजीत सिंह पर 1991 में आतंकी कनेक्शन भी रहा है। 13 नवंबर 1991 को अमरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ आतंकवादियों को पनाह दिया था और आतंकवादियों के साथ मिलकर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। मामले में थाना बिलासपुर, रामपुर में तब मुकदमा दर्ज हुआ था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›