Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी के भैंसकोट खिर्सू मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक कि मौत, 3 घायल
पौड़ी के भैंसकोट खिर्सू मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक कि मौत, 3 घायल

SDRF ने रात में चलाया रेस्क्यू अभियान, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पौड़ी के भैंसकोट खिर्सू मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक कि मौत, 3 घायल

पौड़ी। 12 जून की देर रात्रि थाना श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि आई -10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 03 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-
1. अंकित राणा (घायल)
2. शशांक बहुगुणा (घायल)
3. सुशील चौहान (घायल)
मृतक का विवरण:- कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष, समस्त निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी,

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›