Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में ग्रामीण को जंगली हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, बनबसा में महिला को उठाकर ले गया बाघ

जंगल घास लेने गई थी महिला, शोर शराबे के बाद कुछ दूरी पर महिला को छोड़कर भागा बाघ
रामनगर/चंपावत।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर रेंज में कंदला गांव निवासी पाला सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गुरुवार को बाइक से बंजारी क्षेत्र में किसी को खाना देने जा रहा था। इस बीच पीरपत्ता वन क्षेत्र में सामने से हाथी आ गया। उस क्षेत्र में कुछ और लोग भी मौजूद थे।
हाथी ने उसे पटकरकर मार डाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना गांव में दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक मजदूरी करता था।
घटना के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, पूर्व भाजयुमो मंत्री जगमोहन बिष्ट ने भी अस्पताल पहुंचकर स्वजनों से जानकारी ली। उपज्येष्ठ प्रमुख नेगी ने फोन कर वनाधिकारियों से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग वन विभाग से की। रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि युवक की मौत हाथी के हमले में किस परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच की जा रही है।
वहीं, बनबसा में अपनी मां और अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई महिला पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करने के बाद उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गुरुवार सुबह 32 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी कैलाश पुरी निवासी फागपुर अपनी मां कमला देवी और कुछ अन्य महिलाओं के साथ चारा लेने के लिए जंगल गई थी। लगभग 10.30 बजे करीब तराई पूर्वी डिविजन में आने वाले ग्राम सभा चंदनी के अंतर्गत हुड्डी नदी के समीप हेलागोठ क्षेत्र के जंगल में बाघ ने मुन्नी देवी पर हमला बोल दिया और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। मां कमला देवी और साथ गई महिलाओं ने मुन्नी देवी को बाघ के जबड़े से छुड़ाने के लिए शोर शराबा किया तथा उस पर पत्थर बरसाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›