Connect with us

हल्द्वानी

रुद्रपुर में उफनती डिमरी नदी में डूबा युवक और पदमपुरी के बमेटा गांव के गधेरे में फौजी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रुद्रपुर के भगवानपुर गांव के पास उफनती डिमरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वहीं, पदमपुरी के बमेटा गांव के गधेरे में फौजी की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ग्राम भगवानपुर निवासी आकाश साहनी (26) अपने दो दोस्तों के साथ गांव के पास डिमरी नदी के पास गया था। बीडीसी सदस्य राकेश जोशी ने बताया कि आकाश का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर रात एनडीआरएफ की टीम ने नदी में तीन घंटे सर्च अभियान चलाया मगर युवक नहीं मिल सका।
बुधवार की सुबह छह बजे ग्रामीणों ने नदी में उतरकर युवक की खोजबीन की। इस दौरान युवक का शव नदी में लगाए जाल में फंसा मिला। बताया कि युवक मजदूरी करता था और अपने माता पिता का भरण पोषण करता था। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की की जा रही है।
वहीं भीमताल के धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया। फौजी युवक को डूबते साथी दोस्त उसे बचाने के लिए गधेरे में कूदे लेकिन पानी के बहाव में युवक का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना साथी दोस्त ने जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही धारी तहसील की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक का पता नहीं चल पाया।
घटना की सूचना पर धारी एसडीएम केएन गोस्वामी देर रात पतलोट से तहसीलदार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार की शाम विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी ने जिला प्रशासन को सूचना दी की वह अपने चार अन्य साथियों के साथ बमेटा गांव घूमने आए थे। उन्होंने कहा कि गधेरे के पास पानी देख वह और उसके साथी घूमने आए थे। जिसमें हिमांशु देफौटिया (25) पुत्र पुष्कर देफौटिया निवासी बागेश्वर वतर्मान निवासी कुसुमेखेड़ा हल्द्वानी, प्रदीप नेगी पुत्र नंदन सिंह निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, आकाश बिष्ट पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर देहरादून, चंदन सिंह निवासी मानपुर वेस्ट हल्द्वानी के साथ नहाने के लिए गधेरे पर उतारे थे। उन्होंने कहा कि नहाते समय हिमांशु देफौटिया पानी के तेज बहाव में बह गया है। हिमांशु को बचाने के लिए सभी लोग गधेरे पर उतरे लेकिन पानी का बहाव अधिक होने से पता नहीं चल पाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement