Report by : CWN Desk
Published at :
एनकाउंटर में ढेर असद और गुलाम से तमंचे नहीं दुनिया के अत्याधुनिक हथियार मिले
एनकाउंटर में ढेर असद और गुलाम से तमंचे नहीं दुनिया के अत्याधुनिक हथियार मिले

जर्मन मेड वॉल्थर पी-88 पिस्टल और ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर

एनकाउंटर में ढेर असद और गुलाम से तमंचे नहीं दुनिया के अत्याधुनिक हथियार मिले

झांसी। उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर में घटना स्थल से जर्मन मेड वॉल्थर पी-88 पिस्टल और ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर मिली हैं। दोनों ही दुनिया की सबसे बेहतरीन कंपनियों के असलहे हैं।
एसटीएफ ने झांसी में हुई मुठभेड़ में असद और गुलाम को मार गिराया। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था। एनकाउंटर में ढेर असद और गुलाम के पास से घटना स्थल से अत्याधुनिक विदेशी हथियार मिले हैं। इनमें बुलडॉग रिवाल्वर और वॉल्थर पी88 पिस्टल हैं।
जर्मन मेड वॉल्थर पी-88 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल है। इस पिस्टल को साल 1983 में पहली बार डिजाइन किया गया था। 101 मिमी लंबी बैरल के साथ कॉम्पैक्ट मॉडल का स्पोर्ट्स स्पेशल वेरिएंट है। रेंज 60 मीटर है। पिस्टल में 15 राउंड की अलग होने वाली बॉक्स मैगजीन लगती है।
इंग्लैंड के बर्मिंघम के फिलिप वेब्ले एंड संस ने साल 1872 में ‘बुलडॉग’ को लॉन्च की। बुलडॉग डबल एक्शन रिवॉल्वर है। इसकी रेंज 18 मीटर है। रिवॉल्वर की लंबाई काफी कम है। इसी वजह से बुलडॉग को पॉकेट रिवॉल्वर भी कहा जाता है। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›