Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली जोशीमठ के हेलंग में मकान जमीदोज, 4 लोग दबे, 3 को बचाया, मलबे से एक शव मिला
चमोली जोशीमठ के हेलंग में मकान जमीदोज, 4 लोग दबे, 3 को बचाया, मलबे से एक शव मिला

चमोली। विगत देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रेशर प्लांट के पास एक मकान पर मलबा आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमे कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है।
उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में 04 लोग दबे हुए है, मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कंक्रीट की छतों को काटकर 03 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जबकि एक अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›