Connect with us

उधमसिंह नगर

आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या की, 6 महीने पहले हुई थी भतीजे की शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुदपुर के बिंदुखेड़ा रायपुर गांव की घटना, आरोपी चाचा फरार, हत्याकांड से गांव में दहशत
रुद्रपुर।
रुद्रपुर कोतवाली के बिंदुखेड़ा रायपुर गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे युवक की उसके चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सिंचाई के नलकूप के तार को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।
जानकारी के अनुसार, दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कांवड़ मेले को युनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित कराने का दिया सुझाव

अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भ सदमे में है। राजू दो भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement