Connect with us

उत्तर प्रदेश

पंचायत का फरमान, प्रेमी संग रहेगी तीन बच्चों की मां, पति भी रहेगा साथ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमी संग फरार महिला की बरामदगी पर दो गांवों की बैठी पंचायत, थाने के बाहर फैसला

अमरोहा। प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। तीन दिन बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद ठान ली। पति भी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। मामले में दोनों गांवों की पंचायत बैठी। न विवाहिता प्रेमी को छोड़ना चाहती थी न पति पत्नी को छोड़ रहा था। प्रेमी भी महिला के साथ ही रहना चाहता था। पंचायत ने पति और तीनों बच्चों को भी अपने साथ रखने का का हुक्म प्रेमी को सुनाया तो वह तैयार भी हो गया।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। डिडौली के गांव की निवासी तीन बच्चों की मां का क्षेत्र के ही दूसरे गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता घर में बच्चों को अकेला छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पत्नी की तलाश में नाकाम रहे पति ने सूचना डिडौली कोतवाली में दी।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने दबाव बनाकर विवाहिता और उसके प्रेमी को कोतवाली बुला लिया। बाद में पति के साथ दोनों गांवों के प्रधान भी कोतवाली आ गए। बताया जाता है कि इस बीच बातचीत के जरिये मसला हल कराने के लिए कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों की पंचायत जुट गई। पंचायत में पहुंची विवाहिता ने पति के साथ ससुराल वापस जाने से साफ इनकार कर दिया।
उधर, पति ने भी बच्चों की परवरिश का हवाला देते हुए उसके साथ रिश्ता खत्म करने से मना कर दिया। मसला पेचीदा होते देख दोनों पक्षों की सहमति से पंचायत ने बीच का रास्ता निकाला गया।विवाहिता को छोड़ने के लिए जब पति और प्रेमी दोनों तैयार नहीं हुए तो बीच का रास्ता निकाला गया। प्रेमी ने महिला के बच्चों और पति को भी अपने साथ रखने पर हामी भर ली। उधर, इसके बाद मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। थाने के बाहर ही मामला हल हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement