Connect with us

उत्तर प्रदेश

बहन की हल्दी में डांस करते करते जमीन पर गिरी युवती, हुई मौत, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मामला यूपी के मेरठ का है, घरवालों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती डांस करते-करते जमीन पर गिर पड़ती है और बाद में उसकी मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि युवती को हार्ट अटैक आया था. युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती हार्ट अटैक की समस्या को लेकर चिंता पैदा कर दी है. क्योंकि, हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं काफी मात्रा में देखने को मिल रही हैं.  
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर-2 में शनिवार देर रात एक शादी के समारोह में कुछ युवतियां डांस कर रही थीं. तभी डांस करते-करते एक युवती गिर पड़ती है. मौके पर मौजूद अन्य लोग उसे उठाने का प्रयास करते हैं लेकिन युवती बेसुध हालत में कोई रिस्पॉन्स नहीं करती है. ऐसे में वहां चीख-पुकार मच जाती है, जिसे सुनकर परिवार के बाकी लोग इकट्ठा जाते हैं.  
फौरन युवती को एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचते हैं. लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. जिसके चलते परिवार की खुशियां मातम में बदल जाती हैं. आखिरकार, शादी समारोह को स्थगित करना पड़ा. घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

Select Language

Advertisement