Connect with us

मौसम

बागेश्वर समेत इन जिलों में 19 से 21 तक फिर भारी बारिश का अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 19 से 21 जुलाई तक इलाके में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन को लेकर भी संभावना जताई गई है। भूस्खलन से कई राजमार्ग भी बंद हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को राज्य में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से फिर भारी वर्षा के आसार है।
वहीं, पिथौरागढ़ की चीन और नेपाल से लगी सीमा पर कालापानी और गुंजी के बीच नचीती में मंगलवार रात बादल फटा है, जिससे नचीती नाला उफान पर आ गया। नाले के बहाव से चीन सीमा तक जाने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर बना बेली ब्रिज और सड़क का करीब सौ मीटर हिस्सा बह गया। गुंजी को जाने वाली पेयजल लाइन भी बह गई। भूस्खलन से पेड़ भी बह गए। हालांकि यहां पर कोई बस्ती नही है। लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नचीती से दो किमी आगे कालापानी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement