Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी में खाई में गिरा व्यक्ति, शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। 18 अगस्त 2023 को थाना बड़कोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया की ग्राम नगान क्षेत्र में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है और रेस्क्यू के लिये एस0डी0आर0एफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एस0डी0आर0एफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस0डी0आर0एफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप के माध्यम से लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई। दुर्भाग्यवश व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस0डी0आर0एफ टीम द्वारा उक्त मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर की मदद से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्तिनगर में धर्मांतरण के आरोप पर तनाव, तोड़फोड़

एस0डी0आर0एफ टीम को घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति सड़क किनारे चल रहा था व अचानक व्यक्ति अपना संतुलन खोने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में किसानों की समस्याओं को लेकर हुआ विचार मंथन

मृतक का नाम :- श्री सुदामा उम्र 65 वर्ष
निवासी :- ग्राम – थान जिला – उत्तरकाशी

Select Language

Advertisement