Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा में पार्किंग स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण
अल्मोड़ा में पार्किंग स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किग स्थलों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने जीआईसी के निकट बनने वाली पार्किंग का निरीक्षण किया। 
इस दौरान उन्होंने पार्किंग से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। साथ ही सभी आवश्यक कार्यवाहियों को करते हुए कार्य को जल्द  प्रारंभ करते हुए कार्य को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने केमू स्टेशन के निकट बन रही पार्किंग का निरीक्षण किया तथा विभिन्न जानकारियां प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि जो भी विवाद हैं,उनका निस्तारण करते हुए कार्य को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाए। तत्पश्चात उन्होंने भैरव मंदिर पार्किंग तथा पांडे खोला पार्किंग का भी निरीक्षण कर पार्किंग निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को दिए। 

इस दौरान अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस हरीश प्रकाश समेत अन्य उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›