Report by : Paras Bisht
Published at :
राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हल्द्वानी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में उमस परेशान कर सकती है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम थमा है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछारें के एक से दो दौर जारी हैं। कुमाऊं में अभी भी बारिश कहर बरपा रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बादल फटने की घटना सामने आई। यहां नदी नाले उफान पर आने से लोग दहशत से भर गए। नदी किनारे रहने वाले घर खाली कर सुरक्षित स्‍थानों पर गए हैं। दून समेत अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›