Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज ऋषिकेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार संसदीय सीटों का साधेंगे चुनावी समीकरण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हॉकी मैदान में आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके माध्यम से वह गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार संसदीय सीटों को साधेंगे। उधर, भाजपा ने प्रधानमंत्री की जनसभा के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में यह दूसरी जनसभा है। इससे पहले दो अप्रैल को उन्होंने कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया था। अब बुधवार को वह गढ़वाल मंडल की तीनों संसदीय सीटों हरिद्वार, गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल के केंद्र में स्थित ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। अपनी जनसभा के माध्यम से वह गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल संसदीय सीटों के सुदूरवर्ती क्षेत्र के मतदाताओं को संदेश देंगे तो हरिद्वार सीट के जातीय समीकरण को भी साधेंगे। यही कारण भी है कि भाजपा ने प्रधानमंत्री की सभा के लिए ऋषिकेश को चुना। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।
उधर, भाजपा ने प्रधानमंत्री की जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य पार्टी नेताओं ने बुधवार को सभा स्थल में तैयारियों का जायजा लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement