Connect with us

हल्द्वानी

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हल्द्वानी के अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को बेरीपड़ाव स्थित प्रसिद्ध अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। सुबह करीब आठ बजे मंदिर पहुंचने पर वेद ब्राह्मण कमल द्विवेदी, अंजली तिवारी, गणेश जोशी और मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज ने उनका स्वागत किया और पूजन संपन्न कराया।

पूजन के दौरान राज्यपाल ने मंदिर के गर्भगृह में प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिभाव से मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। बताया गया कि यह उनका निजी दौरा था। वे बरेली स्थित अपने आवास से विशेष रूप से यहां पूजा करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बकरी ने ऐसे बच्चे को दिया जन्म जो न बकरी और न बकरा, किन्नर समाज ने उसे अपनाया, सुनिए क्या है मामला

मंदिर प्रांगण में स्थानीय भक्तों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। पूजन के उपरांत राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और इसकी भव्यता की सराहना की।

सूत्रों के अनुसार, संतोष गंगवार इससे पहले भी इस मंदिर में आ चुके हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने यहां यज्ञ और विशेष पूजन कराया था। उसी वर्ष कुछ समय बाद वे झारखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए। माना जा रहा है कि उस समय की गई मन्नत पूरी होने पर उन्होंने एक साल बाद पुनः मंदिर आकर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुलिस ने मासूम के सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम सम्मानित

अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर स्थानीय और बाहरी भक्तों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मां की आराधना करने पर मन्नतें पूरी होती हैं। राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement