Connect with us

हरिद्वार

गड्ढे की खुदाई में निकला सरकारी दवाओं का जखीरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जेसीबी से खुदवाया बैरागी कैम्प में गड्ढा

हरिद्वार। बैरागी कैंप क्षेत्र में डीएम विनय शंकर के निर्देश पर एसडीएम ने छापा मारकर गड्ढे में दबाई दवाओं का जखीरा बरामद किया है। भारी मात्रा में सरकारी सप्लाई की दवाईयां गड्ढे से मिली हैं।
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से गड्ढे को खुदवाया। वहां से दवाईयों को निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि गड्ढे में दबी मिली सभी दवाएं सरकारी हैं। इनमें से कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं तो कुछ एक्सपायर नहीं हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गंग नहर में ऐसे बहकर आए फैक्ट्री गोदाम से ड्रम, आप भी देखिए

Select Language

Advertisement