Report by : कालू वर्मा
Published at :
राजाजी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी महंगी

150 की जगह 300 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क
हरिद्वार। राजाजी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी करना अब दोगुना तक महंगा हो गया है। 150 की जगह 300 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क राजस्व के रूप में पार्क को प्रशासन को देना होगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के विश्राम गृहों में ठहरना भी महंगा कर दिया गया है। इस बाबत जारी शासनादेश पार्कों के निदेशकों को भेज दिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की विभिन्न रेज के गेट 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। पार्क में जंगल सफारी करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 150 रुपये के स्थान पर 300, विदेशी पर्यटकों को 600 के स्थान पर 1200 रुपये प्रति पर्यटक राजाजी पार्क को प्रवेश शुल्क देना होगा। कार्बेट पार्क में भारतीयों को 200 के स्थान पर 500 और विदेशी पर्यटकों को 900 के स्थान पर 1500 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के विश्राम गृह में रुकना भी अब महंगा हो गया है। चीला रेंज के विश्राम गृह में भारतीय पर्यटकों को 1500 के स्थान पर 2000 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 3000 के स्थान पर 4000 विश्राम शुल्क देना होगा। बेरीवाड़ा और कांसरो रेंज के विश्राम गृह में रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों 1000 के स्थान पर 1500 और विदेशी पर्यटकों को 2000 की जगह 3000 विश्राम शुल्क देना होगा। मोतीचूर और आसारोड़ी के विश्राम गृह में भी भारतीय पर्यटकों को 1000 के स्थान पर 1500 और विदेशी पर्यटकों को 2000 के स्थान पर 3000 विश्राम शुल्क देना होगा। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क और विश्राम गृह के शुल्क में वृद्धि किए जाने के संबंध में शासनादेश पत्र प्राप्त हो चुका है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›