Connect with us

उत्तराखण्ड

कैलाश यात्रा शुरू, पहले जत्थे में 49 यात्री रवाना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा रविवार से शुरू हो गई। पहले दल में 49 यात्री शामिल हैं। इसमें 32 पुरुष, 17 महिलाएं शामिल हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 13, नई दिल्ली में 11, बंगाल के छह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दो-दो, ओडिसा के पांच यात्री हैं। यात्रा के लिए अब तक करीब पांच सौ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।केएमवीएन के जीएम विजय नाथ शुल्क ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आधार शिविरों, कैंप में कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है। हर दल के लिए कर्मचारी गाइडों की तैनाती भी की है।
पहला दल रविवार को काठगोदाम से सुबह आठ-नौ बजे के बीच रवाना हुआ जबकि दूसरा दल 16 मई को, तीसरा 19 मई को, चौथा 22 मई, पांचवां 28 मई को, सातवां 31 मई को, आठवां तीन जून, नौवां छह जून को, दसवां नौ जून, 11 वां 12 जून, 13 वां 15 जून, 14 वां 21 जून, 15 वां 24 जून को रवाना होगा। पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर टनकपुर से भी यात्रा शुरू की जा रही है। पहला दल 18 मई को जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement