Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
कलयुगी मां ने 8 लाख में बेच दिया 3 माह का बेटा, देखें वीडियो

मानव तस्करी मामले में कलयुगी मां सहित 04 आरोपी दबोचे

पैसों के लालच में आकर मां ने 03 माह के बेटे का ₹8 लाख में किया था सौदा

दिनांक 09/02/23 को थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत बच्चे की खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी।
जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा फुटबॉल ग्राउंड राम विहार कनखल से 04 आरोपियों को दबोच कर ₹5 लाख रुपए बरामद किए गए।

पूछताछ करने पर अभियुक्त महादेव ने बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष हो गए है और मेरी एक बेटी है और मेरी पत्नी एक लडका चाहती है। जिस पर सौदा करने के लिए बतौर बिचौलिया काम कर रही महिला हर्षी के कहने पर महादेव द्वारा मोनिका नाम की महिला से सम्पर्क किया गया जिसका 03 माह का बच्चा है। बच्चे का सौदा 08 लाख रुपये में किया गया तथा एडवांस के तौर पर 05 लाख रुपये नगद दिये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0स0 54/23 धारा 370 भादवि व 80/81 जे0 जे0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1- मोनिका पत्नी अर्जुन थापा निवासी ग्राम सूबखेडा पोंटा जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल पता बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउण्ड जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार (बच्चे की मां)

2- पिन्टू पुत्र शंकर निवासी उपरोक्त (बच्चे का नाना)

3- महादेव पुत्र दीपा निवासी राजागार्डन गली न0 03 कनखल हरिद्वार (बच्चे का खरीददार)

4- हर्षी पत्नी पूरण निवासी उपरोक्त (बिचौलिया)

बरामदगी-

1- 05 लाख रुपए नगदी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›