Report by : कालू वर्मा
Published at :
सौतेली नाबालिक बेटी से दुष्कर्म, कलयुगी पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कनखल पुलिस ने पॉक्सो में मुकद्मा दर्ज कर आरोपित कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से यूपी के बागपत का रहने वाला है तथा 40 वर्षो से कनखल में रहकर दर्जी का काम करता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता की मौत हो जाने पर उसकी मां ने आरोपी से दूसरी की थी। आरोपी पांच वर्षो से दूसरी पत्नि की नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर खुद को और बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता को मां को इसका पता चलने पर उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा  दर्ज कराया था। आरोपी के पहली पत्नि से तीन बच्चे हैं। पहली पत्नि दिव्यांग है और मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›