Report by : Paras Bisht
Published at :
केंद्रीय विद्यालय में एक अप्रैल से शुरू होंगे दाखिले, 15 अप्रैल तक चलेंगे

हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। कक्षा एक में दाखिले के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक दाखिला कर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को न्यूनतम छह साल होनी चाहिए। बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2018 या उससे पहले का होना चाहिए। कक्षा दो और ऊपर की कक्षाओं के लिए भी एक अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, लेकिन यह 10 अप्रैल तक ही चलेंगे। सीटें खाली होने पर ही कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले हो सकेंगे।
वहीं, बाल वाटिका एक, दो और तीन के लिए पहली अप्रैल से ऑफलाइन यानी स्कूलों में पंजीकरण होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवीएस की वेबसाइट   https//kvsagathan.nic.in/admission/ पर ही कराए जा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास का प्रमाण, बच्चे की दो पासपोर्ट आकार की फोटो की स्कैन की गई प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›