Report by : CWN Desk
Published at :
गेहूं की एक बोरी चुराने पर लगी फटकार से नाराज था आरोपी बेटा
लखनऊ। गेहूं की बोरी चुराने पर डांट-फटकार से नाराज युवक ने अपने माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना आजमगढ़ की रविवार सुबह तीन बजे की है।
आईजी अखिलेश कुमार के हवाले से कहा गया है कि वारदात कप्तानगंज के धनधारी गांव की है। रविवार सुबह गांव वालों ने तीनों की लाश बिस्तर पर अलग-अलग पड़ी देखी। आरोपी युवक का नाम राजन सिंह (20) है। उसने शनिवार को घर से एक बोरी गेहूं चोरी कर लिया था। पिता भानु प्रताप सिंह (48) और मां सुनीता देवी (45) ने राजन को फटकार लगाई। इससे नाराज होकर राजन ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बहन राशि सिंह (12) को भी मौत की नींद सुला सिया।