Connect with us

उत्तर प्रदेश

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा समेत 3 की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राशिद एनकाउंटर में ढेर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुठभेड़ में शाहपुर थाना के प्रभारी को भी गोली लगी, मुजफ्फरनगर में हुई शनिवार को मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। पुलिस और एसओजी की टीम ने क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा समेत 3 की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राशिद को शनिवार को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में शाहपुर थाना के प्रभारी बीएस वर्मा को भी गोली लगी है। राशिद की पुलिस को तीन साल से तलाश थी।
एसएसपी संजीव सुमन के हवाले से कहा गया है कि सोरम गोयला मार्ग पर यह मुठभेड़ हुई है।मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहपुर क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। दो संदिग्ध लोगों को आता देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर वह हड़बड़ा गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में शाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें राशिद घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस राशिद को अस्पताल ले आई। लेकिन अब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि राजस्थान के रहने वाले राशिद ने 19 अगस्त 2020 को पठानकोट में डकैती के इरादे से सुरेश रैना के फूफा के परिवार पर हमला किया था। इसमें फूफा अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बुआ आशा और फुफेरे भाई कौशल कुमार गंभीर घायल हो गए थे। अस्पताल में फुफेरे भाई ने दम तोड़ दिया। राशिद बावरिया गैंग के लिए काम करता था। घटना वाली रात पांच आरोपी छत की तरफ से घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने तीन लोगों को चटाई पर सोते देखा और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सीढ़ियों से घर के अंदर दाखिल हुए और लूटपाट कर फरार हो गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement