Report by : Paras Bisht
Published at :

युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव हिरदेश कुमार ने वार्ड क्षेत्र 37 की समस्याएं बताई
हल्द्वानी। नगर निगम वार्ड क्षेत्र 37 में कुमाऊँ कमीश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को नहरकवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव हिरदेश कुमार ने कुमाऊं कमिश्नर को क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्ग और पेयजल लाइन की समस्या से अवगत कराया। कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की वजह से रोजाना दुर्घटना हो रही है। दीपक रावत ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए।
