Report by : CWN Desk
Published at :
जम्मू कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बेहतर हुई : शाह

ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा
देहरादून।
ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में तीनों हॉट स्पॉट जम्मू कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। यूपीए के नौ साल में इन तीनों हॉटस्पॉट में 33200 हिंसक घटनाएं हुई थी। जबकि 2014 से अब तक इन तीनों हॉट स्पॉट में 12358 घटनाएं ही हुई हैं। एफआरआई में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में शाह ने कहा कि कुल सुरक्षा कर्मियों की मौत 11947 के सापेक्ष एनडीए शासन काल में 3240 ही हुई हैं। आने वाले पांच साल में और काम किए जाएंगे। कहा कि अंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा ठीक किए बिना कोई भी देश विकास नहीं कर सकता। विकास के सारे पैमानों की पहली शर्त है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक हो। 
वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में वन सम्पदा 71 प्रतिशत से अधिक है। इसलिए मेरा सुझाव है कि वनों की सुरक्षा में लगे वनकर्मियों को अत्याधुनिक शस्त्र चलाने तथा अर्धसैनिकों की भांति उनको भी ट्रेनिंग की आवश्यकता है। मेरा सुझाव है कि इस पर चिंतन किया जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›