Connect with us

उत्तराखण्ड

राजधानी गढ़वाल और हाईकोर्ट कुमाऊं में रहने से समानता का भाव रहेगा : हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉


एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक, अधिवक्ता बोले, हाईकोर्ट को नैनीताल जिले में कहीं भी शिफ्ट किया जा सकता है
हल्द्वानी।
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश अग्रवाल जी के कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में अधिवक्ताओं के द्वारा हाईकोर्ट नैनीताल को शिफ्ट किए जाने की चर्चाओं पर अपने विचार व्यक्त किये गये। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल जिले में रखने का सुझाव दिया है। क्योंकि राजधानी गढ़वाल में तथा हाईकोर्ट कुमाऊं में रहने से समानता का भाव रहेगा।
नैनीताल से हाईकोर्ट अगर स्थानांतरित ही करना है तो उसे नैनीताल जिले में ही कहीं अन्य स्थान में बनाया जाये। इस बैठक में हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय पांडे, उपाध्यक्ष दिनेश चंदोला, सचिव अक्षय अग्रवाल ,उपसचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,सुमित गुप्ता, चिन्मय अग्रवाल  सतीश बलूटिया एवं काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement