Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी पर खोया मोबाइल उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद

हरिद्वार। 23 जुलाई 2025 को संतनगर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से आए कांवड़ यात्री भोले शशिकांत अपने परिवार के साथ हरकीपेडी पर स्नान कर रहे थे, तभी उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चौकी हरकीपेडी को दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्री संजीत कंडारी के नेतृत्व में कांस्टेबल नितिन रावत, मान सिंह और रमेश चौहान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को खोज निकाला और उसे संबंधित कांवड़िया परिवार को सकुशल सौंप दिया।

मोबाइल की शीघ्र बरामदगी पर कांवड़ यात्री परिवार ने उत्तराखंड पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। कांवड़ यात्रा के दौरान इस तरह की पुलिस तत्परता आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›