Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बांदा। यूपी के बांदा में शन‍िवार को प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने दोनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज स्‍वजनों को जानकारी दी।
छिबांव गांव निवासी 18 वर्षीय रोशनी उर्फ बूदी का गांव के 25 वर्षीय राकेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल शुक्रवार रात करीब एक बजे घर से लापता हो गए थे। दोनों के कटे शव अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नंदना रेलवे पटरी के पास बरामद हुए। रेलवे कर्मी की सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक- युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के स्वजन को घटना की जानकारी देकर बुलाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement