Connect with us

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में स्लीपर बस सवार 18 लोगों की मौत, 17 लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह हुए भीषण हादसे में स्लीपर बस सवार 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब स्लीपर बस सवारी को लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद दोनों वहां एक्सप्रेस वे पर ही पलट गए। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में चल रहा है। दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी से मजदूरों को लेकर दिल्ली के भजनपुर के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे मजदूरों को लेकर रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 247 पर गांव गढ़ा के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। जोरदार हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। चीख पुकार सवारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
अभी तक 18 के शव मर्चरी में रखे गए हैं। मरने वालों में 14 पुरुष दो महिलाएं एक बच्चा और एक बिटिया शामिल है। हादसा इतना दर्दनाक है कि इसमें सवार 17 लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है। मरने वालों की साईनाथ अभी नहीं की जा सकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement