Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम एनकाउंटर में ढेर

यूपी एसटीएफ की झांसी में बड़ी कार्रवाई, दोनों पर था 5-5 लाख का था इनाम

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के बेटा एसटीएफ के साथ झांसी में हुई मुठभेड़ में मारा गया। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस पुरजोर कोशिश कर रही है। उमेश पाल हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोप‍ित माफ‍िया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के साथ शूटर साथी गुलाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। इस दौरान पुल‍िस को अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। दिल्ली से भागने के बाद असद और गुलाम यूपी बॉर्डर के पास एमपी में थे। वहीं से एसटीएफ ने दोनों का पीछा किया और झांसी में मुठभेड़ में दोनों मार ग‍िराया।
उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद ने जुर्म की दुनिया में छह महीने पहले ही कदम रख दिया था। भाई अली और उमर के सरेंडर कर जेल जाने के बाद अतीक गैंग की कमान उसने संभाल ली थी। वह अतीक की तरह ही गुर्गों को हुक्म देता था। माफिया के करीबी उसे छोटे कहकर पुकारते थे और वह गिरोह का संचालन लखनऊ के महानगर स्थित एक फ्लैट से करता था। सूत्रों का कहना है कि असद महंगी घड़ियों और फोन का शौकीन है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›