Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी की विषकन्या माही उर्फ डॉली जेल में बनीं “रानी”

युवा कारोबारी को कोबरा से डसवाकर मरवाने वाली माही अभी है हल्द्वानी जेल में बंद
हल्द्वानी।
युवा कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवा कर मौत के घाट उतारने वाली माही उर्फ डॉली ने हल्द्वानी उप कारागार में सबको हैरत में डाल दिया। माही के सिर पर जेल में अब कैरम क्वीन का ताज भी सज गया है। उसने जेल के अपने सभी निकट प्रतिद्वंदियों को हरा कर पहला स्थान हासिल किया है।
शांति विहार गोरा पड़ाव में रहने वाली माही उर्फ डॉली बगैर नौकरी और किसी व्यापार के न सिर्फ आलीशान घर बनाया, बल्कि अच्छी खासी रकम भी जमा कर ली। जल्द आगे बढ़ने की यही लालसा उसे जेल तक ले आई। माही पर युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या का आरोप है। उसने अपने अपनी नौकरानी ऊषा देवी, नौकरानी के पति रामअवतार, प्रेमी दीप कांडपाल और सपेरे रमेशनाथ के जरिये कोबरा से डसवा कर मार डाला और शव को तीनपानी में उसी की कार में छोड़ आए थे।
जेल प्रशासन ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर उप कारागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। महिला कारागार में भी प्रतियोगिताएं और अंकित की हत्यारोपी माही ने कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उसने एक के बाद एक अपने प्रतिद्वंदी को हराया और प्रथम विजेता बन गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›