Report by : CWN Desk
Published at :
प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

लिखित परीक्षा में सफल हुए 1111 अभ्यर्थी
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पीसीएस 2021 की लिखित परीक्षा में आयोग की ओर से 1111 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित 1111 अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आयोग की ओर से सुमेचित पद सहित करीब 26 विभागों में रिक्त पदों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में भाग ले सकेंगे। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि साक्षात्कार परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मार्च से किया जाना प्रस्तावित किया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की सूची अंतिम चयन परिणाम के साथ आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›