Connect with us

हरिद्वार

आगंतुक डेस्क व महिला डेस्क को और अधिक सक्रिय बनाएं: अजय सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहात क्षेत्र में पहुंचे पुलिस कप्तान, थाना भगवानपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

रुड़की। थाना भगवानपुर का सोमवार को एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा थाना भगवानपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरिमोनियल गार्द की सलामी के पश्चात शुरु हुए वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्री अजय सिंह द्वारा कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों, कर्मचारी मैस एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को अध्यतन करने एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  9 दिवसीय बगलामुखी नव कुंडीय शतचंडी के लिए अनुष्ठान व श्री माया श्रीमद् देवी भागवत पुराण शुरू

मालखाना निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष भगवानपुर को लंबित माल मुकदमाती को सुरक्षित रखने एवं उनके नियमानुसार निस्तारण से सम्बन्धित रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नियुक्त कर्मचारी गण को ऑनलाइन फीडिंग दुरुस्त रखने एवं समय के साथ तकनिकी बदलाव की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेला तोलिया समेत कई दिग्गज हारे, तो कुछ नए चेहरे राजनीति में उतरे

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला एवं थाना भगवानपुर में तैनात अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement