Report by : Paras Bisht
Published at :
गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में सुबह से मूसलाधार वर्षा

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून समेत छह जनपदों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार और सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चम्पावत जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा व कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए इन जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में कही-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›