Report by : CWN Desk
Published at :
सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों को मार दी गोली, फिर खुद किया सुसाइड

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने तीन बच्चों संग जहर खाया। माता-पिता की मौत, बच्चों का इलाज जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ग्रेटर नोएडा: थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत सादुल्लापुर गांव में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां रोजी-रोटी की तलाश में प्रयागराज से आए एक दंपति ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में पति-पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके तीनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्रवण कुमार और उनकी पत्नी नीलम मूल रूप से प्रयागराज के असरवाल कला (थाना एयरपोर्ट) के रहने वाले थे। वे यहां सादुल्लापुर गांव में किराए के मकान में रहकर आजीविका कमाते थे। बुधवार को पारिवारिक विवाद या अज्ञात कारणों के चलते पूरे परिवार ने जहर खा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पांचों सदस्यों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने श्रवण और नीलम को मृत घोषित कर दिया है। दंपति के तीन बच्चे—वैष्णवी (10 वर्ष), वैभव (8 वर्ष) और लाडो (4 वर्ष)—फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने प्रयागराज में परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि आखिर किस मजबूरी में दंपति ने इतना आत्मघाती कदम उठाया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›