Connect with us

उत्तराखण्ड

किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री बने नीतीश वालिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉
जन जन तक पहुंचाएंगे पार्टी की नीतियां:- नीतीश वालिया

हरिद्वार- भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के बहादराबाद मंडल का महामंत्री नीतीश वालिया को बनाया गया है। नीतीश वालिया के महामंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने दायित्व देने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।
बहादराबाद मंडल का महामंत्री नीतीश वालिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, किसान मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। अपने दायित्वों का भली-भांति निर्माण करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले 2024 के चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के लिए कार्य कर रही है। किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों के हित की योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों के लिए सरकार पीएम, सीएम किसान सम्मान निधि देती है। उन्होंने कहा आने वाले समय में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार और उत्तराखंड सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाते हुए विकास की गंगा बहा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:: रुड़की के बेलड़ा गांव में बवाल, पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो और फोटो

Select Language

Advertisement