Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक ने ग्राम झिंडियान ग्रांट में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

ज्वालापुर(हरिद्वार)- ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिंडियान ग्रांट में सड़क निर्माण कार्य का विधायक रवि बहादुर ने स्थानीय प्रधान सुशील कुमार और ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 750 मीटर इंटरलॉकिंग टाईल्स सड़क निर्माण कार्य गांव में करवाया जा रहा है। सड़क बनने से ग्रामीणों को बहुत सुविधा मिलेगी। पहले क्षतिग्रस्त मार्ग से ग्रामीणों को आवाजाही करनी पड़ती थी। जनहित कार्य सर्वोपरी है। विधानसभा बहुत बड़ी है और कार्य बहुत अधिक हैं। प्रधान सुशील कुमार ने कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्र में बहुत विकास कार्य करवाया जा रहा है। क्षेत्र विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ा हुआ है। धीरे धीरे विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर मुशर्रफ गौड़, तासीन, पप्पन वाल्मिकी, इसरार, डा. यामीन, शदाकत अली, मनीराम, खालिद, सुंदरलाल, अंकित, सुंदर मिस्त्री, इलम ठेकेदार, मुस्तकिम, सद्दू, महरूफ सलमानी, कीर्तिक बिरला, राकेश चौहान आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›