Connect with us

हरिद्वार

विधायक रवि बहादुर ने एक्टिवा एच स्मार्ट का किया लोकार्पण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। धर्मनगरी के प्रतिष्ठित संसार होंडा प्रतिष्ठान में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक्टिवा (एच स्मार्ट) स्कूटी का विधायक रवि बहादुर ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होंडा कंपनी ग्राहक की सुविधानुसार नए नए वाहन ला रही है। वाहनों पर होने वाले खर्चे के साथ साथ बहतरीन सुविधाएं भी ग्राहक को मिल रही है। प्रतिष्ठान के मैनेजिंग डायरेक्टर शक्तिवर्धन ने बताया कि कंपनी ने एच स्मार्ट स्कूटी में कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की हैं। जिसमे एलॉय व्हील, बिना चाबी के रिमोट से स्टार्ट, कम प्रदूषण, सायरन आदि की आधुनिक सुविधाएं हैं। उन्होंने बताया कि एक्स शोरूम कीमत 80586 रुपये है। माइलेज 55 से अधिक है। लोकार्पण के अवसर पर बच्चों की कला प्रतियोगिता और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य वर्धन, पुष्कर दीक्षित, रीटा चौहान, शाहिद, नेत्रपाल, प्रियंका, विशाल, शुभम, नदीम, विशाल, आदि उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement