Report by : CWN Desk
Published at :
मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट ने संतो को वितरित किए फल,जूस एवं वस्त्र,परोपकार को समर्पित रहता है संतों का जीवन- नितिन गौतम
मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट ने संतो को वितरित किए फल,जूस एवं वस्त्र,परोपकार को समर्पित रहता है संतों का जीवन- नितिन गौतम

समाज हित में सेवा कार्य को जारी रखेगा मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट:- महंत निर्मल दास

हरिद्वार- श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने श्रवण नाथ नगर स्थित मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट आश्रम में महंत निर्मल दास महाराज के तत्वाधान में संतो को फल जूस एवं वस्त्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संतों का जीवन परोपकार को समर्पित रहता है। संत जगत को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। धर्मानगर हरिद्वार को विश्व पटल पर नया रूप देने में संतों का अहम योगदान है। महंत निर्मल दास महाराज युवा एवं ऊर्जावान संत है जिनके नेतृत्व में उन्हें यह परमार्थ का कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा संत भारतीय सनातन धर्म की रीड़ है जो अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से विश्व भर में सनातन धर्म की पताका को फहरा रहे हैं। महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि अनादि काल से संत महापुरुष समाज में सद्भाव का वातावरण बनाकर सन्मार्ग की प्रेरणा देते आ रहे हैं। मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समय-समय पर संतों की सेवा की जाती है। पूर्व में भी निराश्रित लोगो को हजारों क्विंटल कच्चा राशन वितरित किया गया है। आगे भी यह सेवा कार्य अनवरत रूप से जारी रहेगा। इस दौरान स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत श्रवण मुनि, महंत जमुना दास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›