Report by : CWN Desk
Published at :
नामी होटल कारोबारी को मुंबई के फिल्म निर्देशक ने सवा करोड़ का चूना लगाया

उत्तराखंड में वेब सीरीज की शूटिंग करने और पार्टनरशिप के नाम पर की धोखाधड़ी
देहरादून। दून के एक नामी होटल कारोबारी और फिल्म प्रोड्यूसर को मुंबई के फिल्म निर्देशक ने करीब सवा करोड़ का चूना लगा दिया। उत्तराखंड में वेब सीरीज की शूटिंग करने और पार्टनरशिप के नाम पर आरोपित करीब छह माह तक पीड़ित से खर्च कराता रहा।
वेब सीरीज की शूटिंग न होने और लाखों खर्च होने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। नेहरू कालोनी थाने में दी शिकायत में तरुण सिंह रावत ने बताया कि वे जेएसआर प्रोडक्शन हाउस के पार्टनर हैं और हिंदी, गढ़वाली गाने व फिल्म बनाते हैं।
नवंबर 2021 में उनके पार्टनर जेद शेख ने उनकी मुलाकात मुंबई में चंद्रकांत सिंह नाम के व्यक्ति से कराई। चंद्रकांत सिंह ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना फिल्म निर्देशक बताया। झांसा दिया कि वह कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुका है और उसकी सभी बड़े फिल्म निर्माताओं से जान-पहचान है।
आरोप है कि चंद्रकांत ने उत्तराखंड में फैशन स्ट्रीट नाम से एक वेब सीरीज बनाने की बात कही। जिसके लिए प्रार्थी ने मना कर दिया। इसके बाद जनवरी 2023 में चंद्रकांत सिंह की उनसे फिर मुलाकात हुई। आरोपित ने प्रस्ताव रखा कि वे लेबर, लाइटिंग उपकरण, वाहन, होटल व लोकेशन उपलब्ध करा दें।
आरोपित ने झांसा दिया कि फिल्म में अभिनेता हेमंत पांडे समेत 17 बढ़े कलाकार शामिल हैं। इस वेब सीरीज की कहानी भी फाइनल कर ली गई है। इस पर प्रार्थी झांसे में आ गया और वेब सीरीज बनाने को तैयार हो गया। इसके बाद आरोपित के साथ फोन व ई-मेल के माध्यम से वार्ता होती रही।
23 जनवरी 2023 को आरोपित दून आया और प्रार्थी के होटल जेएसआर में ठहरा। आरोपित चंद्रकांत सिंह ने उन्हें उक्त प्रोजेक्ट को पूरा करने में 62.5 प्रतिशत 37.5 प्रतिशत के अनुपात में निवेश करने का अनुरोध किया। यह भी तय हुआ कि जो लागत फिल्म प्रोडक्शन में आएगी, उससे कम से कम रेट पर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›