Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल पुलिस बनी मिसाल, 119 बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में कराया दाखिला
नैनीताल पुलिस बनी मिसाल, 119 बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में कराया दाखिला

ऑपरेशन मुक्ति टीमों द्वारा द्वितीय चरण में बच्चों का चिन्हिकरण

नैनीताल पुलिस बनी मिसाल, 119 बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में कराया दाखिला

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा  01.03.2023 से 02 माह के लिए प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत श्री पंकज भट्ट, एस0एस0पी0 नैनीताल के दिशा निर्देशन में श्री नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन /नोडल अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्रीमती ललिता पाण्डेय प्रभारी AHTU हल्द्वानी के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम नैनीताल द्वारा आज दिनांक 20.04.2023 तक जनपद नैनीताल के हल्द्वानी/मुखानी/लालकुआँ क्षेत्रांतर्गत “भिक्षा नहीं शिक्षा दें“ थीम पर जन जागरुकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे मे बताया गया। AHTU टीम द्वारा लगातार बाल श्रम, महिला उत्पीडन, मानव तस्करी तथा बाल भिक्षावृत्ति के सम्बन्ध मे लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस बनी मिसाल, 119 बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में कराया दाखिला

ऑपरेशन मुक्ति टीम नैनीताल द्वारा अब तक कुल 119 बच्चो को चिन्हित कर 62 बच्चो को जनपद के विभिन्न स्कूलो जिनमें 24 बच्चे प्राइवेट विद्यालयों तथा 38 बच्चे सरकारी विद्यालयों ( (प्रा०वि०) लालकुआँ, रा0उ0मा0वि0 देवलचौङ, रा0प्रा0वि0 देवलचौङ, रा0इ0का0 फूलचीङ, आईडियल पब्लिक स्कूल जीतपुर नेगी, प्रा०वि० चौकबाजार, प्राईमरी पाठशाला क्षमता योग आश्रम, प्रा0पा0 रेलवे बाजार व रेनबो पब्लिक स्कूल मुखानी) मे दाखिला कराया गया है। डा0 लीलाधर भट्ट अध्यक्ष मैमोरियल कल्याण समिति समेत अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से स्कूलों में दाखिला कराये गये बच्चो को स्कूल बैग, स्टेशनरी, शूज, यूनिफार्म आदि वितरित किये जा रहे हैं। ऑपरेशन मुक्ति टीमों के द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि जो बच्चे किसी कारण स्कूल जाने से वंछित रह गये हैं या आर्थिक रूप से कमजोर है, उन्हें इस मुहिम के माध्यम से स्कूलों में दाखिला कराकर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके ।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक गुरविन्दर कौर।
2. म०हे कानि0 रेखा अधिकारी।
3. म०हे० कानि0 आनन्दी सती।
4. कानि0 हरजीत सिंह।
5. कानि0 मोहन किरोला।
6. कानि0 किशन सिंह।
7. महिला कानि ममता कश्यप।
8. महिला कानि0 बीना त्रिकोटी।
9. महिला कानि0 दीपा सामन्त।

नैनीताल पुलिस बनी मिसाल, 119 बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में कराया दाखिला
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›