Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी के मोहनचट्टी में मलबे में दबा नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प, 5 लोग जिंदा दफन, एक का शव मिला
पौड़ी के मोहनचट्टी में मलबे में दबा नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प, 5 लोग जिंदा दफन, एक का शव मिला

भूस्खलन होने से कैम्प मलबे के साथ बहा, एक मासूम को बचाया, राहत एवं बचाव जारी


पौड़ी।
एक स्थानीय कॉलर द्वारा सूचित किया गया कि ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प उसकी चपेट में आ गया है।  कैम्प से चीखपुकार की आवाजें आ रही है, जहाँ शायद कुछ लोग दब गए है। 
उक्त घटना के सम्बंध में पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी द्वारा SDRF कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस बल के साथ ही SDRF टीम भी रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीमों को मूसलाधार वर्षा व जगह-जगह मलबे से मार्ग बाधित होने के कारण घटनास्थल तक पहुचने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त कैम्प में लगभग छः लोग रुके हुए थे, जिनमे से  एक 10 वर्षीय बालिका को बचा लिया गया है जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। अन्य 4 लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है।
यह सभी लोग कुरुक्षेत्र हरियाणा के निवासी बताये जा रहे है। डॉ0 आशीष कुमार चौहान, जिलाधिकारी पौड़ी व श्रीमती श्वेता चौबे, एस0एस0पी पौड़ी के दिशानिर्देशन में स्थानीय पुलिस बल व SDRF द्वारा घटनास्थल पर लापता लोगों की गहन सर्चिंग जारी है। एस0एस0पी पौड़ी महोदय द्वारा प्रभावी सर्चिंग हेतु SDRF मुख्यालय से एक अन्य टीम की मांग की गई, जिसके अनुपालन में एक 15 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम , एडवांस सर्चिंग उपकरणों( थर्मल इमेजिंग कैमरा, विक्टिम लोकेटिंग डिवाइस इत्यादि) के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›