Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
Screenshot 20230203 141058 Gallery

सीएम धामी के निर्देश पर एसआईटी की जांच में खुलासे से मचा हड़कंप, जेल में बंद पटवारी पेपर लीक का आरोपी भी इसमें शामिल

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद थाना कनखल में एई, जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 नामजद लोगो पर धारा 420,409,120 बी आईपीसी, 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें एक आरोपी भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष है। जबकि एक आरोपी पटवारी भर्ती पेपर लीक में जेल में बंद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं के संबंध में शिकायते मिलने पर तुरंत  जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी.व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो।
भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा हाल ही में हुई AE/JE परीक्षा में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुऐ मामले में विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
जिसकी जांच SIT हरिद्वार द्वारा किए जाने पर जांच में प्रथम दृष्टया परीक्षा में चूक पाए जाने की सूचना से शासन को अवगत कराए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त आदेश के क्रम में आज थाना कनखल हरिद्वार में संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 45/23 धारा 420, 409,120-B ipc, 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम-1988 में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है।
*नाम पता अभियुक्तगण*
*1*- संजीव चतुर्वेदी पुत्र श्री त्रिपुरारी निवासी कनखल हरिद्वार
*2*- संजीव कुमार अनुभाग अधिकारी लोक सेवा आयोग
*3*- रितु पत्नी संजीव चतुर्वेदी
*4*- राजपाल पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह ग्राम सुकरासा अंबूवाला पथरी हरिद्वार
*5*- संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय मांगेराम निवासी फ्लैट नंबर जी 407 जुर्स कंट्री ज्वालापुर
*6* – नितिन चौहान पुत्र श्री ब्रह्मपाल निवासी अन्नेकी सिडकुल हरिद्वार
*7*- संजय धारीवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह धारीवाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट मंगलौर हरिद्वार
*8*- सुनील सैनी पुत्र ज्ञानचंद सैनी निवासी पूर्वावाला लक्सर हरिद्वार
*9*- मनीष कुमार पुत्र राजवीर निवासी गोविंद नगर पूर्वावली गंगनहर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›